Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

देश में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने किया लोकतंत्र का चीर हरण:मदन कौशिक

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस द्वारा 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाए जाने के विरोध में आपातकाल की बरसी बनाई और कैंडल मार्च निकालकर उन शहीदों को श्रद्धांजलि जिन्होंने आपातकाल में अपने प्राण गवाए है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में लोकतंत्र की हत्या का दिन गिना जाता है। कहा कि कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 की रात को केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगा दी और संविधान का गला घोट दिया। आपातकाल लगाने के बाद राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और अन्य को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि देश को बदनाम करने के लिए कांग्रेस साजिश कर रही है और संविधान सहित कई संस्थाओं को भी अपनी राजनीति का शिकार बना रही है। आज ही के दिन देश में आपातकाल लगाने की घोषणा तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने की थी। इससे कुछ घंटों पहले, सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा सदस्य के रूप में इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अमान्य घोषित करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सशर्त रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा गांधी से कहा था कि, वह संसदीय कार्यवाही से दूर रहें। हालांकि, उन्होंने कुछ और ही सोच रखा था। यह आपातकाल देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21महीने की अवधि के लिए आपातकाल लागू था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा की संविधान के अनुच्छेद 352 के अनुसार, राष्ट्रपति देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा-चाहे वह युद्ध या बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह से हो- होने पर आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने आपातकाल को लोकतंत्र पर लगा ‘काला धब्बा‘ करार देते हुए आज मंगलवार को कहा कि इसकी 50वीं बरसी के मौके पर देशवासी यह संकल्प लें कि भारत में फिर कभी कोई ऐसा कदम उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने कहा, जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित है,जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं..उनके लिए 25जून ना भूलने वाला दिवस है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने कहा की 25जून को भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था,उसके 50वर्ष हो रहे हैं। भारत की नयी पीढ़ी इस बात को कभी नहीं भूलेगी कि उस समय कैसे देश के संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था। देश को जेल खाना बना दिया गया था और लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था। ‘‘आपातकाल भारत के महान लोकतंत्र का एक काला अध्याय है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा और तरुण नैय्यर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया था जिसमें विपक्ष के नेताओं को जेलों में डाल दिया गया। न्यायपालिका को अपने अधीन कर देश में आम जनता को बंधक बनाने का कार्य उन दिनों के कांग्रेस काल में हुआ जो घोर निंदनीय था। आज के कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृदुल सिंघल मंडल महामंत्री आकाश चौहान पार्षद अनिरुद्ध भाटी सपना शर्मा सपना शर्मा नेपाल सिंह मोनिका सनी सरोज जाखड़ निशा पुंडीर विजय पाल सिंह निशा पुंडीर हर्षित त्रिपाठी हर्षित त्रिपाठी की बीपी सिंह देवेश मुंबई सुनील शेट्टी प्रशांत सैनी आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *