Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

भाई बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है रक्षाबंधन पर्व-मदन कौशिक

1 min read
Listen to this article

रक्षाबंधन पर्व बहनों की रक्षा करने का संदेश देता है – टंडन

हरिद्वार: भाजपा नेता दीपक टंडन के संयोजन में खन्ना नगर वार्ड 19 में रक्षा सूत्र कार्यक्रम हर्षाेल्लाह एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खन्नानगर की बुजुर्ग महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का देश है। रक्षाबंधन पर्व बहन भाई के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। भाई बहन से रक्षा सूत्र बंधवाकर उसकी का प्रण लेता है। बहनों की सुख समृद्धि की सभी को कामना करनी चाहिए। समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को दर्शाने वाला पर्व है। भाई बहन के स्नेह को यह पर्व दर्शाता है। बहने भी अपने भाई की सुख समृद्धि की कामनाएं करती हैं। कार्यक्रम संयोजक दीपक टंडन ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व बहनों की रक्षा करने का संदेश देता है। प्रत्येक भाई को बहनों की रक्षा करने का प्रण लेना चाहिए।  रक्षा सूत्र कार्यक्रम में पहुंची बहनों को भाइयों द्वारा उपहार भी भेंट किए गए। इस दौरान सुषमा टंडन,शोभा स्वामी,दीप्ति सुखीजा,डिंपल,ममता,नवमी पालीवाल,दिया सुखीजा,क्षमा गुप्ता ,हिमांशी सुखीजा ,हिमानी आदि ने कार्यक्रम की सराहना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *