Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे विधायक मदन कौशिक  

1 min read
Listen to this article

भाजपा ने नियुक्त किया चार संगठनात्मक जिलों का चुनाव प्रभारी

हरिद्वार:  हरिद्वार विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदन कौशिक को पार्टी की और से जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मदन कौशिक को जम्मू में पार्टी के चार संगठनात्मक जिलों का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। मदन कौशिक को जिला जम्मू,उत्तरी जम्मू,दक्षिणी जम्मू और अखनूर जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मदन कौशिक चारों जिलों के अंतर्गत आने वाली जम्मू पूर्व विधानसभा,नगरोटा विधानसभा ,जम्मू पश्चिम विधानसभा,जम्मू उत्तर सीट,मार सीट,अखनूर और छांब विधानसभा सीटों के चुनाव प्रभारी होंगें। गौरतलब है मदन कौशिक को पूर्व में भी पार्टी द्वारा गुजरात,उड़ीसा जैसे बड़े राज्य में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद जम्मू पहुंचने पर मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। चुनाव के दौरान वह जम्मू में रहकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि मदन कौशिक पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके आदेश के अनुसार अन्य कई जिला स्तरीय नेता भी जम्मू में पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *