Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

लक्सर के आबादी क्षेत्र में जंगली हाथी की दस्तक, लोगों में दहशत

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। देर रात लक्सर के आबादी क्षेत्र में जंगली हाथी घुसने से हड़कंप मच गया। हाथी को देख लोगों में दहशत फैल गई। क्योंकि कभी भी जंगली हाथी इस क्षेत्र में नहीं देखा गया। क्षेत्र में बरसात के दिनों में मगरमछ, सांप, अजगर आदि जीव निकलने का सिलसिला तो रहता ही था, लेकिन अब जंगली हाथी ने भी दस्तक देनी शुरु कर दी है। क्षेत्र में हाथी देखने से लो लोगों में दहशत है। हाथी आने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले हाथी आबादी क्षेत्र से जा चुका था।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे वार्ड नंबर 6 में सरकारी स्कूल के पास जंगल से भटक कर आए जंगली हाथी को देखकर कुत्ते भौंकने लगे। आसपास के लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। हाथी गन्ने के खेतों से बाहर निकला और कॉलोनी में घुस आया। काफी देर तक हाथी कॉलोनी में ही चहलकदमी करता रहा और फिर से खेतों की तरफ चला गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने हाथी की वीडियो भी बना ली। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। लोगों में दहशत है कि कभी लक्सर के आबादी क्षेत्र में जंगली हाथी नहीं देखा गया। लेकिन हाथी कभी नजर नहीं आया। निवर्तमान सभासद अशोक शर्मा ने बताया कि रात को ही वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पथरी के जंगल से निकलकर हाथी आबादी में घुसा था। रात को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक वो खेतों में लापता हो गया। हाथी को फिर से जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *