Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

बनभूलपुरा कांड में आरोपियों को जमानत मिलने पर विहिप और बजरंग दल ने जतायी नाराजगी

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। बनभूलपुरा कांड में 50 आरोपियों को जमानत मिलने पर विहिप और बजरंग दल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नाराजगी जतायी है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने आरोप लगाया lकि पुलिस की लचर जांच और कमजोर पैरवी के चलते आरोपियों को जमानत मिली है। अनुज वालिया ने कहा कि अतिक्रमण हटाने गयी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों,नगर निगम कर्मचारियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया। उन्हें बुरी तरह पीटा गया। गोलीबारी भी की गयी। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए। कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया गया। हमलावरों ने पुलिस चौकी तक फूंक दी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इतने गंभीर मामले में पुलिस ने जिस प्रकार की कार्यशैली का परिचय दिया। वह कानून व्यवस्था और पुलिस अधिकारियों पर प्रश्नचिन्ह है। अनुज वालिया ने कहा कि इस मामले को लेकर विहिप आंदोलन करेगी और उच्च पुलिस अधिकारियों से मिलकर लापरवाही की जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। विहिप प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था और प्रदेश के शांत वातावरण को अशांत करने वाले गंभीर प्रकरण में जांच में खामियों और कमजोर पैरवी का लाभ उठाकर आरोपी जमानत हासिल करने में सफल रहे हैं। इससे पुलिस की प्रतिष्ठा को भी आघात लगा है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *