Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

5 सितंबर को कांग्रेस करेगी जन आक्रोश रैली का आयोजन

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: महानगर कांग्रेस कमेटी कीo बैठक यूनियन भवन, देवपुरा में हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बलात्कार, लूट, डकैती को लेकर आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 5 सितंबर को कांग्रेस के नेतृत्व में प्रातः 10.30 बजे पुल जटवाड़ा से जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जायेगा। रैली श्री राम चौक से होते हुए श्री बालाजी ज्वैलर्स तक जाएगी। बैठक में हरिद्वार के व्यापारियों से भी अपील की कि कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में अपना प्रतिभाग कर स्थानीय प्रशासन और धामी सरकार को जगाने में अपना योगदान दें। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा पिछले दिनों शहर के बीचों बीच दिन-दिहाड़े हुई डकैती से लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है। उन्होंने जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी के साथ ही शत प्रतिशत रिकवरी की मांग कीयुवा नेता वरुण बालियान और निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था चौपट हैं। भयमुक्त सरकार का नारा देने वालों की सरकार में डकैत भयमुक्त हैं न की जनता। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि भाजपा सरकार में चोर डकैत बेखौफ हैं, जिसके कारण व्यापारियों में असुरक्षा की भावना है। नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा राज में न तो महिला सुरक्षित हैं न व्यापारी सुरक्षित है और न ही युवा सुरक्षित है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री संतोष चौहान ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जो कि बेहद चिंताजनक है।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति, इरफान अंसारी, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश वालिया,निवर्तमान पार्षद रियाज अंसारी, उदय वीर चौहान, शहाबुद्दीन अंसारी, सुहैल कुरैशी, राकेश गुप्ता,बिंदेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमरदीप रोशन, धनीराम शर्मा, विकास गुप्ता,आरिफ कुरैशी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *