Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने जानी गन्ने की खेती की बारीकियां

1 min read
Listen to this article


डोईवाला:  मानव भारती स्कूल, देहरादून के 40 छात्रों ने आज सिमलास ग्रांट में गन्ने की खेती का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। कक्षा नौ के छात्रों ने स्कूल के नेचर कनेक्ट प्रोग्राम के तहत यह भ्रमण किया, जिसके दौरान उन्होंने गन्ने की खेती से जुड़ी विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की।
छात्रों ने डोईवाला गन्ना कृषक सहकारी समिति के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक सुनील कुमार और स्थानीय गन्ना किसानों के साथ बातचीत की। किसानों ने छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें गन्ने की पैदावार, विभिन्न प्रजातियों, खेती में आने वाली चुनौतियों और लागत के बारे में विस्तार से बताया।
छात्रों ने खेतों में जाकर गन्ने की रोपाई भी देखी और किसानों से मिश्रित खेती के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि गन्ना किसानों को सहकारी समिति के माध्यम से चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाने में मदद मिलती है।
इसके अलावा, छात्रों ने सिमलास ग्रांट में मछली पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन और बागवानी जैसे अन्य कृषि गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने सुसवा नदी में प्रदूषण की स्थिति का भी जायजा लिया और नदियों और पर्यावरण को बचाने की शपथ ली।
यह भ्रमण छात्रों के लिए काफी ज्ञानवर्धक रहा और उन्हें कृषि और पर्यावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक पवन कुमार, डॉ. बबीता गुप्ता एवं विशाल रतूड़ी के निर्देशन में किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *