प्रशांत शर्मा के कनखल भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
1 min read
हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी के संगठन के चुनाव इस समय अंतिम दौर में है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां हो चुकी है। कनखल मंडल का अध्यक्ष युवा नेता प्रशांत शर्मा को बनाया गया है। प्रशांत शर्मा के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने जबरदस्त जुलूस निकाला और उनका स्वागत किया। उन्हें बधाई देने वालों में पार्षद मुकुल पाराशर के वरिष्ठ नेता अमित गौतम,पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट,सचिन भारद्वाज
मोहित पाराशर,सोनू शर्मा आदि शामिल है।
प्रशांत शर्मा ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री मदन कौशिक के विकसित भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के सपने को साकार करना है। उन्होंने पार्टी के सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया