Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार के एसएमजेएन पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार: एसएमजेएन पीजी कॉलेज, हरिद्वार में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने किया। उन्होंने सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय शास्त्रों में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। प्रो. बत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने महिलाओं को समाज का आधार स्तंभ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ. नलिनी जैन ने कहा कि महिलाएं समाज की जननी हैं और उनके बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की प्रगति से आंकी जाती है।
कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पुनीता शर्मा ने महिलाओं पर आधारित एक मनमोहक गीत प्रस्तुत किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन यादवेंद्र सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर प्रो. विनय थपलियाल, डॉ. शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ. मोना शर्मा, रुचिता सक्सेना, डॉ. लता शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल सहित कॉलेज के अनेक शिक्षक और छात्राएं उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *